फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for stoppage of express trains at railway station

Ghazipur News: नंदगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

Sat, 03 Feb 2024 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of express trains at railway station
नंदगंज। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों की बैठक हुई। इसमें लोगों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि कई वर्षों से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा रही है, लेकिन रेलवे विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। यहां तक कि समाजसेवियों की ओर से ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। सदर विधायक जै किशन साहू के माध्यम से सिटी रेलवे स्टेशन पर डीआरएम को पत्रक भी दिया गया था।
विज्ञापन

पत्रक में उल्लेख किया गया था कि कोरोना काल से पूर्व दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव स्थानीय रेलवे स्टेशन पर होता था, लेकिन कोरोना काल से किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं हो रहा है। कहा कि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों 20 किलोमीटर की दूरी तय करके जिला मुख्यालय जाना पड़ता है अथवा 25 किलोमीटर दूर औड़िहार जंक्शन जाना पड़ता है। ऐसे में सुहेलदेव एक्सप्रेस, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, सारनाथ और सद्भभावना एक्सप्रेस का ठहराव स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर साहित्यकार गजाधर प्रसाद शर्मा गंगेश, मोती सिंह, ग्रामप्रधान विजय सिंह सब्लू, कुश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed