फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for repair of dilapidated government veterinary hospital

Ghazipur News: जर्जर राजकीय पशु अस्पताल की मरम्मत कराने की मांग

Sun, 06 Sep 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demand for repair of dilapidated government veterinary hospital
भड़सर। क्षेत्र के सुभाखरपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है। करीब 50 वर्ष पुराने इस भवन में कर्मचारी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। भवन में तीन कमरे और एक बरामदा है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान भवन की छत से पानी टपकने लगता है, इससे यहां काम करने वाले कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जर्जर भवन के कारण कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। चहारदीवारी नहीं होने से आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। वर्तमान में केंद्र पर एक फार्मासिस्ट और एक चिकित्सक की तैनाती है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भवन की बदहाल स्थिति को लेकर जिम्मेदार विभाग की ओर से अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है।
पशु चिकित्साधिकारी हसनैन अंसारी ने बताया कि इसके जर्जर होने की जानकारी करीब दो वर्ष पहले शासन को भेजी जा चुकी है। बजट प्राप्त होते ही नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed