फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for arrest of attacker of BJP leader

भाजपा नेता के हमलावर की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 10 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of attacker of BJP leader
भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अशोक गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भुड़कुड़ा कोतवाल राजू दिवाकर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी हमलावर की गिरफ्तार न होने पर नाराजगी व्यक्त की और चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा कि यह हमला व्यक्ति पर नहीं, सीधे पार्टी पर हुआ है। अपराधी शातिर किस्म का है और पूर्व में भी घटनाओं में संलिप्त रहा है। उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कार्यकर्ताओं पर हमला किसी शर्त पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। घटना के चार दिन के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि अपराधी ने अवैध रूप से रेलवे की जमीन पर अतिक्र मण कर रेस्टोरेंट चलाता है और अपराधियों को प्रश्रय देता है। कई मामलों में वह वांछित है। निश्चित रूप से ऐसे घृणित मानसिकता के अपराधियों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अभी भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, ग्राम प्रधान नंदू गुप्ता, महामंत्री द्वय धर्मवीर राजभर, पीयूष सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झुन्ना सिंह, ग्राम प्रधान रामाधार गुप्ता, दयाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed