{"_id":"681901b64e3a0d9cbd08fbd4","slug":"demand-for-advocate-protection-act-and-pension-scheme-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-132183-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम और पेंशन स्कीम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम और पेंशन स्कीम की मांग
विज्ञापन
जमानिया। अधिवक्ताओं की सुरक्षा, मुआवजा, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना को लेकर स्थानीय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को मांग पत्र सौंपा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए, जिससे किसी अप्रिय घटना की स्थिति में मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये तक की मुआवजा राशि मिल सके। इसके साथ ही अन्य राज्यों की भांति अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना और पेंशन स्कीम भी उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की गई।
बार अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के समस्त न्यायालय परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और किसी भी स्थिति में त्वरित जांच संभव हो सके। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं, उनकी सुरक्षा आवश्यक है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को ज्ञापन सौंपने वाले में अधिवक्ता अमरनाथ राम, कमलकांत सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि उपरोक्त मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए त्वरित उचित कार्रवाई की जाए। बार एसोसिएशन ने चेताया कि अगर इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो अधिवक्ता समुदाय को आंदोलन के लिए बाध्य होगा।