{"_id":"69669a22398496f986075b0c","slug":"deepak-rajbhar-was-shot-three-times-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-145538-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दीपक राजभर मारी गई थीं तीन गोलियांं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दीपक राजभर मारी गई थीं तीन गोलियांं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। बेलसड़ी-गेहूंड़ी गांव के बीच देई माता मंदिर के पास बेलसड़ी गांव निवासी दीपक राजभर को हत्यारे ने तीन गोलियां मारकर हत्या की थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।
दो गोलियां शरीर के अंदर पाई गईं, जबकि तीसरी गोली सीने को चीरते हुए निकल गई थी। पुलिस ने तीसरी गोली की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। इधर, पुलिस ने हत्यारों के करीब पहुंचने और एक-दो दिन के अंदर खुलासा करने का दावा किया है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि दीपक राजभर के शव का पोस्टमार्टम बीते 12 जनवरी को कराया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इधर, परिजनों ने दीपक राजभर का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हत्यारे ने दीपक को तीन गोली मारकर हत्या की थी। एक गोली दाहिने कान के तरफ हत्यारे ने मारी थी। जबकि दाहिने तरफ ही सीने में दो गोली हत्यारे ने मारी थी। एक गोली फंस गई थी, जबकि एक गोली सीने को चीरते हुए पीछे के तरफ से निकल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर तीन गोली के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस टीम तीसरी गोली की तलाश में घटना स्थल पर जुटी हुई है।
बताया कि पुलिस टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने के करीब है, मुश्किल से एक से दो दिन के अंदर हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि जल्द ही दीपक राजभर हत्याकांड का खुलासा होगा। पुलिस टीम मामले के खुलासे के लिए तेजी से काम कर रही है। संवाद