{"_id":"5db888ae8ebc3e93a04ea607","slug":"death-under-fire-under-suspicious-circumstances-ghazipur-news-vns491590899","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में आग का गोला बनी विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में आग का गोला बनी विवाहिता, मौत
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी।
मालूम हो चंदौली जिले के गुरैनी गांव निवासी सत्या (23) की शादी सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र शम्भू यादव के साथ करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। सत्या के दो पुत्र भी हैं। सत्या रोज की तरह परिजनों को भोजन बनाने एवं उन्हें खिलाकर घर का काम निपटाकर अपने कमरे में चली गई। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे कमरे से आग की लपटें उठती देख परिजनों में अफरातफरी मच गई। वह दौड़कर पहुंचे तो देखा कि सत्या आग का गोला बनी हुई थी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और किसी तरह से आग को बुझाया, लेकिन तब तक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना के बाद पति को छोड़कर परिवार के लोग फरार हो गए। पति ने तत्काल पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दिया। कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही एम्बुलेंस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ पति झुलसी पत्नी को जिला अस्पताल लाया, जहां उपचार के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि विवाहिता कैसे जली अभी यह ज्ञात नहीं हो सका है। शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई है। मायके वालों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।