फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of priest of ancient Kali temple

प्राचीन काली मंदिर के पुजारी की मौत

Wed, 05 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Death of priest of ancient Kali temple
खानपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूवरपुर मेें मां काली मंदिर की सेवा सत्कार और पूजा करने वाले बुजुर्ग साधु की बुधवार की सुबह मौत हो गई। ग्रामवासियों का कहना है कि कांता गुप्ता पुत्र बैजनाथ गुप्ता निवासी इटहां अनौनी, काली मंदिर पर पूजा-पाठ करते थे। ग्रामवासियों द्वारा उनके भोजन की व्यवस्था की जाती थी। साधु के मृदुल स्वभाव के कारण उनके सुख -दु:ख में पूरा गांव खड़ा रहता था।
विज्ञापन

गांव के गोवर्धन खरवार समेत अन्य लोग साधू जी के मृत्यु पर रो रहे हैं। लोगों ने कहा कि मेरी सुबह शाम साधु जी के साथ कटती थी। उनकी मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामवासियों से पूछताछ की। एक स्वर में समस्त ग्रामवासीउनके अंतिम संस्कार के लिए तैयार हैं। मौके पर ग्रामीणों ने पंचनामा तैयार कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ साधु जी की शव यात्रा निकाली। यह देवरहीं स्थान से होते हुए श्मशान घाट तक़ गया ।जिसमें रामखेलावन यादव ग्राम प्रधान छपरा, विकास यादव प्रधान अमढहि, वीरेंद्र यादव प्रधान भंवरपुर, अशोक यादव समाजसेवी समस्त ग्रामवासी शव यात्रा में शामिल हुए।। थानाध्यक्ष खानपुर शशीचंद चौधरी ने बताया मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। ग्राम प्रधान ने बताया उनके पास कोई औलाद नहीं है। हम सभी ग्रामवासी चाहते हैं कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाए। गांव के लोगों द्वारा शव का पंचनामा कर गांव को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed