फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of a bicycle laborer returning home due to DCM

Ghazipur News: डीसीएम के धक्के से घर लौट रहे साइकिल सवार मजदूर की मौत

Thu, 25 Apr 2024 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Death of a bicycle laborer returning home due to DCM
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर स्थित एक अस्पताल के सामने मंगलवार की देर रात डीसीएम के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कठऊत गांव निवासी रामचंदर राम (46) अदिलाबाद स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। प्रतिदिन की तरह वह सुबह साइकिल से काम करने ईंट भट्ठे पर गए थे। वहां से रात करीब नौ बजे घर लौट रहे थे। गौसपुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल के सामने जैसे पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। जबतक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की जानकारी पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग दहाड़े मारकर बिलखने लगे। आवाज सुनकर राहगीरों एवं आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दी। दूसरे दिन कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक के चाचा मीरु राम ने वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed