फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deadly attack on former state minister of BJYM

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री पर जानलेवा हमला

Tue, 04 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on former state minister of BJYM
जंगीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह पर सोमवार देर रात मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने एक नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस नेता पर हुए हमले को विद्वेशपूर्ण कार्रवाई बता रही है। साथ ही आरोपियों की धर-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम रक्षाबंधन के दिन भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह अपनी कार से पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चों सहित अपने एक रिश्तेदारी से शहर के तिलक नगर स्थित पैतृक आवास को वापस आ रहे थे। बधुसराय गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। योगेश सिंह साथ में छोटे बच्चों के होने का हवाला देते हुए हाथ जोड़कर जान बचाने की गुहार लगाई लेकिन मनबढ़ हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ जारी रही। अचानक हुए हमले से पत्नी व बच्चे सहित सभी लोग बदहवास हो गए। संयोग से कार के शीशे और दरवाजे लाक होने से चोट नहीं लगी। जान बचाने के लिए भाजपा नेता तेज गति से कार भगाकर जंगीपुर थाने में घुस गए। जानकारी मिलते ही भाजपा के नेता थाने पहुंच गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया भाजपा नेता पर विद्वेश के कारण हमला किया गया है। बधुसराय निवासी वीरेंद्र यादव समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर धर-पकड़ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं बधुसराय के ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा नेता की गाड़ी काफी रफ्तार में थी। दो लोग हादसे के शिकार होते-होते बचे। इससे नाराज लोगों ने गाड़ी रोक दी और दोनों तरफ से नोकझोंक होने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इसमें भाजपा नेता की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वाकया उस समय हुआ, जब भाजपा नेता योगेश सिंह अपनी पत्नी व बच्चों समेत जिला मुख्यालय स्थित आवास पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed