फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deadly attack on a young man who had gone to give exam to his friend, case registered

Ghazipur News: दोस्त को परीक्षा दिलाने गए युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Mar 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a young man who had gone to give exam to his friend, case registered
सादात। थाना सवास गांव स्थित एक इंटर कॉलेज पर बृहस्पतिवार को अपने दोस्त को परीक्षा दिलाने आये क्षेत्र के रिस्ती गांव निवासी अमन यादव को पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने कॉलेज से पहले घेर कर लोहे के रॉड से मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल को उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर लेकर चले गए। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन करने में जुटी हुई है। रिस्ती गांव निवासी अमन यादव मित्र आलोक को परीक्षा दिलाने उसके साथ गया था। कॉलेज के कुछ पहले ही अचानक तीन बाइक पर सवार युवक रॉड से लैस होकर पहुंचे और अमन को मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। घायल अमन ने पुलिस को बताया कि गांव के योगेश यादव से कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। योगेश की रिश्तेदारी इधर ही क्षेत्र में कहीं है। उसने अपने रिश्तेदारों और साथी आशीष यादव के साथ हमला कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में दो नामजद योगेश यादव और आशीष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed