फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dead

हाईटेंशन तार की चपेट आने से युवती की मौत

Wed, 09 Jun 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
dead
मरदह। थाना क्षेत्र के वैदवली गांव में बुधवार को खेत से पशु के लिए चारा लाने जा रही एक युवती की करेंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पूर्व ही हाईटेंशन तार गिरने की सूचना विभाग के कर्मचारियों को दी गई थी, लेकिन उसे दुरुस्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी ऊषा राजभर (25) सुबह आठ बजे पशुओं का चारा लाने खेत के तरफ जा रही थी। तीन दिन पहले गांव से गुजर रहा 11 हजार का हाईटेंशन तार जमीन पर गिरा था। ऊषा का पैर अचानक हाईटेंशन तार से स्पर्श कर गया। करेंट की जद में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद की। ग्रामीण एवं परिजन युवती को उपचार के लिए मऊ स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की मौत से गांव में मातम है। उधर, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार की जानकारी तीन दिन पहले दी गई थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अगर विभाग ने तार हटवा दिया होता तो हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed