फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dead

शीला के निधन से उजड़ गई गृहस्थी

Fri, 28 May 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
dead
मौधा। सादात विकासखंड के मंगारी गांव की प्रधानाध्यापिका रहीं शीला सिंह के हंसते खेलते परिवार की खुशियां कोरोना ने छीन ली। पति एवं दो बेटों की बसी बसाई गृहस्थी उजड़ गई है। शीला के निधन से पूरा गांव मर्माहत है। रुंधे गले से शशिकांत सिंह ने बताया कि कोरोना ने उनके पूरे परिवार पर अटैक कर दिया था। पत्नी शीला, दो बेटों विवेक मणि सिंह और उत्साह मणि सिंह के अलावा वह खुद भी छह अप्रैल की जांच में संक्रमित थे। पूरा परिवार अपने घर में ही आइसोलेट होकर कोविड प्रोटोकाल का पालन कर रहा था। इस बीच प्रशासन की सख्ती के चलते 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर होने वाली चुनावी ट्रेनिंग में शीला को जाना पड़ा। एक सप्ताह बाद घर के सारे लोग अगली जांच रिपोर्ट में निगेटिव हो गए लेकिन ट्रेनिंग से लौटने के बाद 14 अप्रैल को ही शीला की हालत बिगड़ गई। रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। 15 अप्रैल को वाराणसी के बीएचयू ले जाया गया बेड खाली न होने पर प्राइवेट हास्पिटल का सहारा लेना पड़ा। वहां 17 अप्रैल की रात शीला ने अंतिम सांस ली। शशिकांत ने बताया कि मृतक आश्रित के कोटे और पेंशन प्रक्रिया के लिए विभाग ने कोई संपर्क नहीं किया। सरकार से मिलने वाले मुआवजे के लिए विभाग ने उनसे संपर्क किया था जिसकी सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed