{"_id":"66f722d3ae72f4859f03fc09","slug":"dead-body-was-thrown-on-railway-track-after-murder-seven-in-custody-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-121095-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव, सात हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव, सात हिरासत में
विज्ञापन
बहरियाबाद। सादात-जखनिया रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार की रात मिले युवक के शव मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर लाकर रख दिया गया। शुक्रवार को मृतक के पिता की तहरीर पर सादात थाने में छह नामजद और कुछ अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
हालांकि मृत युवक की पिटाई से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस हरकत में आ गई और बृहस्पतिवार की रात ताबड़तोड़ दबिश देकर सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सादात-जखनियां रेलवे स्टेशन के बीच आजमगढ़ के तरवां थाना के टंडवा गांव निवासी सत्यम सिंह (18) का शव मिला। मामले में पहले ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की आशंका जाहिर की गई थी। लेकिन, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने लगा, जिसमें मृत युवक की एक विद्यालय के कक्ष में पिटाई की जा रही है।
शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया। वहीं, मृतक के पिता भूपेंद्र सिंह की तहरीर के मुताबिक उनका पुत्र बहरियाबाद के सर्विस सेंटर पर रहकर नौकरी करता था। बेटे के शव मिलने के बाद एक वायरल वीडियो में कुछ लोग एक स्कूल के कमरे में बंद कर लाठी डंडे से उसकी पिटाई करते देखे गए। इस आधार पर उन्होंने बहरियाबाद के व्यवसायी के चार पुत्रों पवन, राजेश, रमेश, उमेश सहित कुजराव थाना तरवां के आशीष गुप्ता और बहरियाबाद थाना क्षेत्र के झंगिया निवासी सुनील यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चर्चा है कि बहरियाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी और प्रतिष्ठित व्यवसायी की नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जानकारी होने पर परिजन तत्काल खोजबीन में जुट गए और वाराणसी से भांजी और आरोपी युवक को पकड़ लिया था।
आरोप है कि इस घटना के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।