फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of young man came, fear of murder

ननिहाल आए युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 09 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man came, fear of murder
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव स्थित गांगी नदी के किनारे शुक्रवार को ननिहाल आए एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे और हत्या की आशंका जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को पीएम के लिए भेजा। सिसौड़ा गांव के ग्रामीण सुबह गांगी नदी के किनारे गए थे। वहां गड्ढे में एक युवक का शव देखा तो पुलिस कोस सूचना दी। कुछ देर बाद मृतक के पिता सुभाष यादव थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त करंडा थाना क्षेत्र के मटखन्ना गांव निवासी रोहित यादव उर्फ गोलू (21) के रुप में की। पुलिस को बताया कि छह अक्तूबर को युवक अपने ननिहाल सौरम गया था। किसी को कुछ बताए वह शाम को घर से निकल गया और उसका मोबाइल भी स्विच आफ बताने लगा। ननिहाल के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता ङनहीं चल सका। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कायण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed