फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of uncle found on railway track while searching for missing nephew

Ghazipur News: लापता भतीजे की तलाश में निकले चाचा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sat, 08 Feb 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of uncle found on railway track while searching for missing nephew
इंद्रानगर वार्ड के कुरैशी महाल मुहल्ले में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने आए लापता भतीजे की तलाश में निकले चाचा का शव शुक्रवार को औड़िहार- गाजीपुर रेलवे ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव निवासी ज्योति प्रकाश (26) के परिवार के लोग वार्ड नंबर 12 इंद्रानगर स्थित कुरैशी महाल मोहल्ले में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

तिलक समारोह के दिन ही बालक ऋषभ उर्फ उर्फ टिंकू घर से टॉफी लेने के लिए गया था, लेकिन नहीं लौटा। घर वाले उसके खोजबीन के साथ उसके अपहरण की आशंका परेशान है। परिजनाें ने बताया कि ज्योति प्रकाश बालक की तलाश में जौनपुर जाने के ट्रेन पकड़ने के लिए औड़िहार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे औड़िहार-गाजीपुर रेल ट्रैक ज्योति प्रकाश का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि सैदपुर स्टेशन मास्टर की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed