फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of two unknown including old man found, police engaged in identification

वृद्ध समेत दो अज्ञात का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of two unknown including old man found, police engaged in identification
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को एक वृद्ध सहित दो अज्ञात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में शव को सुरक्षित मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद भी जब उसकी शिनाख्त नहीं हुई तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घंटों छानबीन करने के बाद शव को सुरक्षित मर्चरी हाउस में रखवा दिया। इधर कुसी गांव के पास ट्रैक के किनारे एक करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर रेलवे पटरियों के पास मिले दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिलने से शवों को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed