{"_id":"64fcbaa810e49154c707eb36","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-immersed-in-ganga-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-3313-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लापता युवक का शव गंगा में उतराया मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लापता युवक का शव गंगा में उतराया मिला
विज्ञापन
गाजीपुर शहर कोतवाली के रजागंज श्मशान घाट के पास शुक्रवार की देर शाम एक युवक का शव गंगा में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। मुकदमा दर्जकर पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई थी।
जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र निवासी शाहिल शर्मा (22) नगर के प्रकाशनगर स्थित एक किराये के मकान में भाई आकाश कुमार शर्मा के साथ रहता था। आकाश शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते पांच सितंबर को शाहिल किसी को कुछ बताए बिना भोर में दाे बजे निकल गया था। सुबह काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया। इधर बीते आठ सितंबर की शाम शाहिल शर्मा का शव रजागंज श्मशान घाट के पास गंगा में उतराया मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से मिली तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की गई। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।