फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of married woman found hanging, three arrested including husband

Ghazipur News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, three arrested including husband
बिरनो। थाना क्षेत्र के बिजापतपुर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे के अंदर विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने विवाहिता के पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद चालान कर दिया। नसरतपुर गांव निवासी सुमन यादव (24) की शादी दो वर्ष पूर्व बिजापतपुर गांव निवासी मुन्ना यादव से हुई थी। सुबह जब ससुराल के लोग उठे तो देखा कि विवाहिता के कमरे का दरवाजा बंद है। किसी अनहोनी की आशंका होने पर खिड़की का दरवाजा खोलकर देखा तो विवाहिता पंखे के सहारे फंदे पर लटक रही थी। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद फंदे से शव को नीचे उतारकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की मां नसरतपुर गांव निवासी मनिया देवी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए पुत्री को लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि सास धूपा यादव, ससुर नन्हकू यादव, पति मुन्ना यादव और देवर राकेश यादव की वजह से पुत्री ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पति मुन्ना यादव, सास धूपा यादव और ससुर नन्हकू यादव को बिजापतपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। चौथे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed