{"_id":"695ac951d3e5d11fcc081721","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-from-a-noose-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-145001-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
बरेसर। क्षेत्र के ग्राम खारा में शनिवार की रात 35 वर्षीय विवाहिता रीना देवी का शव घर में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। मामले में मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, विवाहिता के भसुर ने आत्महत्या की बात कही है।
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव की रीना देवी (35) की शादी खारा गांव में पंकज कुमार के साथ हुई थी। पंकज ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार को पंकज देर रात घर लौटा तो पंखे के सहारे पत्नी का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला।
पंकज पास में रहने वाले परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का एक बेटा अर्जुन (1) और एक बेटी श्वेता (7) है।
थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मृतका के भसुर रंजीत कुमार ने तहरीर देकर आत्महत्या की बात कही है। वहीं, मृतका के भाई मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अरविंद कुमार ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।