फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dead body of doctor who left for home after flag hoisting was found in canal crowd police is investigating

UP: झंडारोहण के बाद घर निकले डॉक्टर की नहर में मिला लाश, पानी में हाथ देख जुटी भीड़; पुलिस कर रही जांच

Sat, 16 Aug 2025 11:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 11:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल में तैनात डॉक्टर की लाश मिली। वह झंडारोहण के बाद घर जा रहे थे। यह माैत कैसे हुई, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
dead body of doctor who left for home after flag hoisting was found in canal crowd police is investigating
झंडारोहण के समय की फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल में तैनात डॉक्टर अनुपम पल्लव का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण के बाद स्कूटी से निकले थे। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


डॉ. अनुपम पल्लव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल पर बतौर चिकित्सक तैनात थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह अस्पताल पहुंचे और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ झंडारोहण करने के बाद यह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


जमानिया बड़ी नहर में इनका एक हाथ नहर के पानी से बाहर दिखाई दिया। जबकि पास में ही इनकी स्कूटी खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची जमानिया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत किस कारण से हुआ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धनंजय आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed