{"_id":"649f2593f3c9a62ec3095184","slug":"dead-body-of-crpf-constable-reached-the-village-ghazipur-news-c-20-1-274067-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सीआरपीएफ कांस्टेबल का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सीआरपीएफ कांस्टेबल का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव
विज्ञापन
-बीमारी के कारण कांस्टेबल का दो दिन पहले हो गया था निधन
-जम्मू कश्मीर में थे तैनात, पुष्पचक्र अर्पित कर दी अंतिम सलामी
संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदारनगर। जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात अजय साहू (45) का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पैतृक गांव नगसर हॉल्ट थाना क्षेत्र के असांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। दो दिन पूर्व उपचार के दौरान निधन हो गया था। जम्मू कश्मीर से आए सीआरपीएफ इंस्पेक्टर जय सिंह के नेतृत्व में जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम सलामी दी। जमानिया स्थित गंगा घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
असांव गांव निवासी अजय साहू वर्ष 2004 मेंं सीआरपीएफ में भर्ती हुुुए थे। वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर में कांस्टेबल के पद पर तैैनात थे। कुछ दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। उन्हें सीआरपीएफ के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन पूर्व इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार की शाम दी। सूचना मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से -गांव में चीख-पुकार मच गई। पार्थिव शरीर सुबह गांव पहुंचते ही पत्नी नीतू साहू, माता इकबाली साहू सहित अन्य परिजन दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे।
घर से निकली अंतिम यात्रा में क्षेत्र के काफी लोग शामिल हुए। लोगों ने अजय साहू अमर रहे, भारत माता की जय जैसे गगनभेदी नारे लगाए। गंगा घाट पर पिता राजबरन साहू के मुखाग्नि देते ही सबकी आंखे नम हो गई।