फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of 26 year old lover found in 35 year old girlfriend in ghazipur

Ghazipur: 35 साल की प्रेमिका के कमरे में मिला 26 साल के प्रेमी का लहूलुहान शव, महिला बोली- मुझे करता था परेशान

Sun, 10 Sep 2023 04:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Sep 2023 04:05 PM IST
सार

26 साल का प्रेमी और उसकी प्रेमिका 35 साल की। प्रेमिका दो बच्चों की मां भी है। रविवार देर रात प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर आया था। सोमवार सुबह उसका लहूलुहान प्रेमिका के कमरे में बेड पर मिला। प्रेमिका ने ही चाकू से वार कर निर्मम हत्या की थी। घटना यूपी के गाजीपुर जिले की है। 

विज्ञापन
Dead body of 26 year old lover found in 35 year old girlfriend in ghazipur
घटनास्थल पर पहुंचे गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बड़ेसर थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही चाकू घोंपकर कर दी। सोमवार सुबह युवक

विज्ञापन

 का शव प्रेमिका के कमरे में बेड पर मिला। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को हिरासत में लिया है। आरोपी महिला का कहना है कि वो (प्रेमी) मुझे परेशान करता था। गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। 
विज्ञापन


बड़ेसर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मनीष कुमार सिंह (26) बिहार में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका पास के ही एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के घर आना-जाना था। वो दो बच्चों की मां है। महिला का पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर पहले पंचायत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट और चेहरे पर चाकू से वार

रविवार रात महिला के दोनों बच्चे उसी गांव स्थित पुराने घर पर अपने दादा के पास सोने गए थे। महिला अपने घर में अकेली थी। देर रात किसी समय मनीष भी पहुंचा। सुबह उसका लहूलुहान शव महिला के बेड पर मिला। पेट और चेहरे पर धारदार चाकू से वार किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ये भी पढ़ें; बुखार पीड़ित छात्र को धूप में घंटों खड़े रखा, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है। उसका कहना है आरोपी उसके घर आता-जाता था। पूर्व में थाने में पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन वह उसे परेशान करता था। इसी से आजिज आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed