फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dayanand Saraswati's teachings were shared by taking out Prabhatferi.

Ghazipur News: प्रभातफेरी निकालकर बताईं दयानंद सरस्वती की शिक्षाएं

Sat, 22 Feb 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dayanand Saraswati's teachings were shared by taking out Prabhatferi.
आर्य समाज की ओर से शुक्रवार को महर्षि दयानंद सरस्वती के 201वें जन्मोत्सव एवं बौद्धोत्सव पर नगर में प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों और उपदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया। संस्था के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश आर्य ने कहा कि जिले में स्थित सभी आर्य समाज मंदिरों के साथ ही देशभर में कार्यक्रम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के दिन ही महर्षि दयानंद सरस्वती को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। ईश्वर की तलाश में उन्होंने घर छोड़कर संन्यास ले लिया था। मथुरा में गुरु विरजानंद सरस्वती से ज्ञान प्राप्त कर 1875 में आर्य समाज की स्थापना कर वेदों के प्रचार में पूरे देश का भ्रमण किया। उनका प्रसिद्ध नारा था ‘वेदों की ओर लौटो’।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद का योगदान धार्मिक, समाजिक सुधार के साथ भारत की स्वतंत्रता की नींव तैयार करने में भी था। उन्होंने कहा ‘भारत भारतीयों के लिए है’। सर्वप्रथम स्वराज शब्द उनके द्वारा ही सत्यार्थ प्रकाश में दिया गया, जिसे लोकमान्य तिलक ने आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप वर्मा ने कहा कि प्रभातफेरी 25 फरवरी तक सुबह पांच बजे से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निकलेगी। 26 फरवरी को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आर्य समाज मंदिर चीतनाथ घाट पर यज्ञ, भजन, सत्संग और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस मौके पर अजय केसरी, रविश शर्मा, राजेश वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अशोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed