फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Data will be fed on the online mobile app

आनलाइन मोबाइल एप पर फीड होगा डाटा

Wed, 09 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Data will be fed on the online mobile app
गाजीपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले के सभी थानों में आईआरएडी (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) आनलाइन मोबाइल एप पर डाटा फीड किया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित आईआरएडी मोबाइल एप में सड़क दुर्घटना की फोटो, वाहनों की संख्या, वाहन नंबर, चालक का नाम आदि की इंट्री की जाती है। इन सड़क दुर्घटनाओं की इंट्री से तैयार डेटाबेस की मदद से राष्ट्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को दुर्घटना क्षेत्रों की खोज करने, दुर्घटना होने के कारणों एवं दुर्घटना रोकने के लिए सहायता मिलेगी और उन्हें कम करने का भी प्रयास किया जाएगा। जिले में इस परियोजना को सुचारु रूप से लागू करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी के निर्देश पर सभी थानों के संबंधित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय जिला सूचना विज्ञान केंद्र के रोल आउट मैनेजर सुधीर कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण दिया। इस मोबाइल एप में पुलिस विभाग के साथ अन्य तीन विभाग परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग एवं सड़क विभाग को सम्मिलित किया गया है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अच्छी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed