फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Data for 548 School Vehicles Now Online

Ghazipur News: अब तक 548 स्कूली वाहनों का डाटा हुआ ऑनलाइन

Tue, 14 Apr 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Data for 548 School Vehicles Now Online
गाजीपुर। परिवहन विभाग की तरफ से इन दिनों स्कूली वाहनों का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। एआरटीओ, बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा परिषद के इस विशेष अभियान के तहत अब तक 548 स्कूली वाहनों का डाटा ऑनलाइन करते हुए वाहनों पर क्यूआर कोड चस्पा किया गया है, जबकि 948 स्कूलों का डाटा भी ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 5358 सरकारी व निजी विद्यालय हैं। इनमें 2266 परिषदीय व 3092 निजी स्कूल हैं। निजी स्कूलों में 1213 से अधिक स्कूली वाहन संचालित किए जा रहे हैं। स्कूलों में संचालित वाहन बच्चों की सुरक्षा व मानक के लिहाज से उपयुक्त हैं या नहीं, इसे प्रमाणित करने के लिए एआरटीओ धनवीर यादव के निर्देशन में एक अप्रैल से अभियान चल रहा है। इस क्रम में सोमवार तक जिले के 16 विकास खंडों में 548 स्कूली वाहनों को ऑनबोर्ड करते हुए इनमें से 417 वाहनों का निरीक्षण भी कर लिया गया है, जबकि 948 स्कूलों का डाटा ऑनबोर्ड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed