{"_id":"6127939f942d6d344710c85e","slug":"dadar-express-train-engine-malfunction-while-going-from-gorakhpur-to-mumbai-train-standing-at-sadat-railway-station-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर से मुंबई जा रही दादर एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, सादात रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोरखपुर से मुंबई जा रही दादर एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, सादात रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
Thu, 26 Aug 2021 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:44 PM IST
सार
दादर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर सादात रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब दस बजे पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया तो इंजन फेल हो गया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर से मुंबई जा रही 05018 अप दादर एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार को गाजीपुर जिले के सादात रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। इससे ट्रेन स्टेशन पर लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। बाद में इंदारा जक्शन से दूसरा इंजन भेजा गया लेकिन उस इंजन के पहुंचने से पहले ही दादर ट्रेन के इंजन की खराबी ठीक कर ली गई। इसके बाद ट्रेन उसी इंजन से आगे रवाना हो गई। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दादर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर सादात रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब दस बजे पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया तो इंजन फेल हो गया। ड्राइवर ने तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
इसके बाद इंदारा रेलवे जंक्शन से दूसरा इंजन सादात के लिए भेजा गया। इधर, दादर एक्सप्रेस के चालक और उसके सहयोगी ने दूसरे इंजन के आने पूर्व ही इंजन की गड़बड़ी को ठीक कर लिया। इंजन बनते ही ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हो गई और दूसरे इंजन को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रेन के रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन मास्टर राजनारायण ने बताया कि एक घंटा बीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके चलते अन्य ट्रेनों के परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।