फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dabangs beat father and daughter in land dispute

Ghazipur News: जमीन के विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटा

Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dabangs beat father and daughter in land dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के चकमकपुर गांव में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई। इस दौरान पिता-पुत्री घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से पुत्री अचेत हो गई।
पीड़ित मुसाफिर राजभर ने बताया कि घर के चारों तरफ बारजा निकालने के लिए जमीन छोड़ा है। सुबह पड़ोसी घर से सटाकर गड्ढा खोदने लगे। इसका विरोध किया गया तो पड़ोसी और उसके घर की महिलाएं लाठी-डंडा लेकर घर पहुंचे और मारने- पीटने लगे।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आई पुत्री करीना के सिर पर लाठी मारकर घायल कर दिया। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई। पीड़ितों ने थाना पहुंचकर पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------

ढलाई के लिए सामान नहीं मिलने पर मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के देवी गांव के पास स्थित बिल्डिंग मेटैरियल दुकान पर पैसा जमा करने के बाद भी ढलाई के दिन सामान न जाने को लेकर दुकानदार और ग्राहक में बुधवार की देर शाम कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चार का शांतिभंग में चालान कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि प्यारेलाल ने सात माह पूर्व भवन निर्माण के सामग्री के नाम पर दुकानदार को एक लाख 40 हजार रुपये दिए थे। इसमें से एक लाख 34 हजार सामान आया था। बुधवार को छत की ढलाई के दौरान जब दुकानदार से सामान भेजने की बात की तो ट्रैक्टर चालक की पत्नी की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए सामान नहीं भेजा गया।

इस पर प्यारेलाल चौहान गांव के ही एक युवक को साथ लेकर दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से गाली गलौज की। वहां से घर लौट रहे प्यारेलाल को रोकर दुकानदार ने मारपीटकर घायल कर दिया। इस मामले में प्यारेलाल और दुकानदार अनिल यादव ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने एक पक्ष के प्यारेलाल चौहान, रिंटू सिंह और दूसरे पक्ष के अनिल यादव और सोनू यादव का शांति भंग में चालान कर दिया। इस संबंध में अशोक मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों से चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed