फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cyclonic storm, fallen trees and poles in Dildarnagar

दिलदारनगर में आया चक्रवाती तूफान, गिरे पेड़ और खंभे

Wed, 20 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Cyclonic storm, fallen trees and poles in Dildarnagar
चक्रवाती तूफान से दिलदारनगर पावर हाउस में विद्युत पोल के ऊपर गिरा पेड़। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। बुधवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे नगर के साथ ही जमानिया में और अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा चली। जबकि दिलदारनगर में तेज बारिश के साथ चक्रमण तूफान आया। सेवराई में भी हल्की बारिश हुई। तूफान की वजह से कई पेड़ के साथ ही कई बिजली के खम्भें और गिर गए। इससे संबंधित क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। तेज बारिश से कई मार्गों पर जल-जमाव हो गया, जिससे आवागमन करने वालों की परेशानियां बढ़ गई। तेज हवा के बीच बदली छाई रही। इससे लोग आंधी-पानी की आशंका व्यक्त करते रहे।
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार बुधवार को दिन में अचानक करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश के साथ चक्रवार्ती तूफान आया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। तूफान से विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए। इसमें अधिकांश पेड़ आम के थे। कइयों के टीनशेड और छप्पर उड़कर दूर जा गिरे और क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर बिजली के खम्भा तार सहित जमींदोज हो गया। इससे बिजील आपूर्ति ठप हो गई। छतों के ऊपर लगे कई लोगों को सोलर प्लेट टूट गए, जिससे उन्हें हजारों की क्षति हुई। करीब 20 मिनट तक बारिश से साथ तूफान जारी रहा। बारिश की वजह से कई मार्गों पर जल-जमाव हो गया। इससे आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बत्ती गुल होने से लोग परेशान रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना था कि जल्द ही तार-खम्भों को दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी। सेवराई संवाददाता के अनुसार तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा से एकाध लोगों के छप्पर क्षतिग्रस्त हुए। जमानिया संवाददाता के अनुसार दिन में करीब साढ़े तीन बजे अचानक तेज हवा चला। बारिश नहीं हुई। हवा की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed