{"_id":"674b1662f7a99d1dbd0451be","slug":"cyber-fraudster-committed-fraud-of-66-thousand-rupees-in-name-of-giving-loan-for-car-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: भूलकर भी ना करें ये गलती, कार के लिए लोन लेने के चक्कर में इस शख्स ने गंवाए 66 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: भूलकर भी ना करें ये गलती, कार के लिए लोन लेने के चक्कर में इस शख्स ने गंवाए 66 हजार रुपये
Sat, 30 Nov 2024 07:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:16 PM IST
सार
साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। गाजीपुर जिले में एक शख्स कार के लिए लोन लेने के चक्कर में साइबर ठगों के चंगुल में फंस गया। उसने 66 हजार रुपये गंवा दिए।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
कार के लिए लोन लेने के लिए यूबीआई बैंक का नंबर इंटनरेट पर खोजकर कॉल करना एक युवक को महंगा पड़ गया गया। साइबर ठग ने खुद को बैंक का मैनेजर बताते हुए पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया और प्रक्रिया पूरी कराने की बात कहते हुए ओटीपी लेकर 66 हजार रुपये खाते से निकाल लिए।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
रजदेपुर देहाती रौजा निवासी सैय्यद शाहीद अली हाशमी ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक उसने 31 अगस्त को ऑनलाइन यूबीआई के मुख्य ब्रांच का नंबर खोजकर कॉल किया। कॉल लगा नहीं। इसी दिन 11:39 बजे उनके पास एक कॉल आई। पीड़ित के मुताबिक कॉल करने वाले ने कहा कि वह यूबीआई का मैनेजर बोल रहा है। कार लोन के लिए रेट ऑफ इंटरेस्ट पूछा तो कॉल करने वाले ने बताया कि आप प्ले स्टोर पर जाकर एप डाउनलोड कर लीजिए। मैं आपको गाइड करता हूं।
विज्ञापन
साइबर ठग ने ऐसे लगाया चूना
पीड़ित ने उस पर विश्वास करते हुए जैसा उसने बताया वैसे-वैसे करता गया। बातचीत करते-करते मेसेज आना शुरू हुआ क्रेडिट कार्ड के एकाउंट से आठ बार ट्रांजेक्शन कर 66 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसके बाद साइबर क्राइम सेल की मदद ली, लेकिन लाभ नहीं होने पर आगे की प्रक्रिया के लिए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन