फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cut the connection of defaulters

बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन

Thu, 17 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cut the connection of defaulters
बिजली की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग की ओर से गुरुवार को शहर के न्यू मार्केंट और मिश्र बाजार में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 15 उपभोक्ताओं को बकाए बिल के भुगतान लिए नोटिस जारी की गई। साथ ही बकाए के बिल के रूप में 2 लाख 10 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई।
विज्ञापन


शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का दोहन करने वाले लोगों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर के मिश्र बाजार और न्यू मार्केट में स्थित घरों और दूकानों के बिजली कनेक्शन की जांच की गई। चेकिंग की जानकारी होते ही कटिया कनेक्शन लेकर बिजली का उपभोग करने वालों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने बिल का भुगतान नहीं करने वाले पांच उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन


बकाए के रूप में 2 लाख 10 हजार रुपये की वसूली की गई। साथ ही 25 हजार से उपर बिल के 15 बकाएदारों को नोटिस जारी करने के साथ 15 दिन के अंदर बकाए बिल का भुगतान करने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान 13 मीटर भी लगाए गए। चेकिंग अभियान टीम में एसडीओ अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, जेई अकबर अली आदि मौजूद रहे। उधर, जमानिया के दैवेथा गांव में आयोजित बिजली शिविर में उपभोक्ताओं ने बकाए बिल का भुगतान किया। इसके तहत 1 लाख 32 हजार रुपये की वसूली हुई। यह जानकरी शिविर के संयोजक पावर मीटर रीडर विनय तिवारी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग की विजलेंस टीम ने दैवेथा गांव से सटे करमहरी, नेवादा, सरईला, पियरी, दिलदारनगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चोरी से बिजली का उपभोग करने वाले तीन लोगों से 90 हजार रुपये की वसूली की गई। साथ ही बिल बकाएदारों को हिदायत दी गई कि समय से बिल जमा करा दें। बिल जमा नहीं होने पर पकड़े जाने की दशा में सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसडीओ शिवम राय, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed