फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cursed the brothers and then wished them long life

Ghazipur News: भाइयों को कोसा फिर दीर्घायु की कामना की

Wed, 22 Oct 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
cursed the brothers and then wished them long life
भड़सर गांव में गोवर्धन पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
गाजीपुर। शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का त्योहार बुधवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाएं गोवर्धन की मूसल से कुटाई कर पहले भाइयों को कोसा, फिर उनकी दीर्घायु होने की कामना की। घरों की सफाई कर महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा की। कई घरों में कैलेंडर लगाकर पूजा की गई। पूजा में शामिल महिलाओं ने गोधन की कहानी सुनी। पूजा की रस्म पूरी होने के बाद महिलाओं ने मूसल से गोधन की कुटाई की। इस पूजा से धन, धान्य, संतान और गोरस की वृद्धि होती है। गहमर क्षेत्र में लड़कियों और महिलाओं ने परंपरा के अनुसार सुबह गांव में सार्वजनिक स्थानों पर गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया। जखनिया कस्बा के शिव मंदिर, भुड़कुड़ा, बारोडीह, परसपुर, बुढानपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मरदह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गोवर्धन पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा भीमापार, जमानिया, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, मुहम्मदाबाद, दिलदारनगर, दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, खानपुर, औड़िहार, सैदपुर, नंदगंज, शादियाबाद, बहरियाबाद, सादात, सिधागरघाट, बरेसर, मौधा, भड़सर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गोवर्धन पूजा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। मरदह : बरेंदा गांव के स्थाई गोशाला पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप प्रभाकर ने गौ माता का पूजन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह, इंटू, इंदल, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed