फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

गरीबों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया

Tue, 01 Jun 2021 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
cultural
गाजीपुर। महारानी एवं वीरांगना अहिल्याबाई होलकर जयंती मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाई गई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गरीबों और पिछड़ों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उन्हें एक धर्मपरायण एवं न्यायप्रिय महिला बताते हुए कहा कि वह आजीवन अपने राज्य में न्याय की स्थापना करने का प्रयास करती रहीं। जीवन भर अपने राज्य की गरीब एवं पिछड़ी जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास भी उन्होंने किया। उनके राज्य में जब चारों तरफ अराजकता का बोलबाला था, राज्य की जनता अत्यंत दीन हीन अवस्था में सिसक रही थी, जब राज्य की जनता अंधविश्वास और रूूढ़ियों से त्रस्त थी। ऐसे समय में उन्होंने अपनी प्रतिभा, बहादुरी एवं कुशल कार्यप्रणाली से अपने राज्य की जनता को इन कुरीतियों एवं कुप्रथाओं से राहत दिलाते हुए न्याय देने का काम किया। कहा कि आज देश के हुक्मरानों को अहिल्याबाई होलकर के जीवन से सबक लेकर जनता की बुनियादी सुविधाओं और जरूरतों पर पूरा ध्यान देना चाहिए। आज कोरोना महामारी से देश की जनता त्रस्त है। देश की सरकार जनता को राहत देने में विफल साबित हुई है। ऐसे दौर में महारानी अहिल्याबाई होलकर की नीतियां पुन: प्रासंगिक हो उठी हैं। देश की सरकार को उनके जीवन से सबक लेकर जनता की जरूरत को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर राजेश कुशवाहा, अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, राजनाथ यादव, विभा पाल, चंद्रिका यादव, विजयशंकर यादव, विजयशंकर पाल, रामयश यादव, राहुल सिंह, अभिनव सिंह, कमला यादव, रामाशीष यादव, हरवंश यादव, ओमप्रकाश यादव, रईस अहमद, लड्डन खां, संग्राम यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed