फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया

Sun, 30 May 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
cultural
गाजीपुर। उ.प्र. जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई की तरफ से पत्रकार प्वाइंट स्थित कार्यालय पर रविवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उधम सिंह ने कहा कि इस बार का पत्रकारिता दिवस दोहरी चुनौतियों के बीच हो रहा है। कोरोना महामारी में आज पत्रकार तमाम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमें इन चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए। दृढ़तापूर्वक इनका सामना करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह, प्रमोद राय, सुजीत कुमार सिंह, रमेश कुमार, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन महासचिव लल्लन सिंह यादव ने किया। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार नवभारत जर्नलिस्ट एसोसिएशन की शाखा इकाई भांवरकोल के मनिया स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव एसडी कुशवाहा ने कहा कि पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ने में एसोसिएशन कभी पीछे नही हटेगा। इस अवसर पर रामविलास पांडेय, अजय यादव, बह्मानंद पांडेय, ओमप्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पिंटू मौर्य ने विचार व्यक्त किया। संचालन राधारमण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed