फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

जिले को को बनाएंगे रोजगार का हब

Tue, 16 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
cultural
सहेड़ी के करैला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते भाजपा सांसद मनोज तिवारी एवं उपस्? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। किसी भी जिले से गाजीपुर के युवकों की बौद्धिक क्षमता कम नहीं है। इसके बाद भी यहां के अधिकांश नौजवान बेरोजगार हैं। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी की योजना देश के नौजवानों को रोजगार देने की है। पीएम के सपने को पूरा करने की कोशिश में यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन ने हर हाथ में काम और हर जेब में दाम की योजना बनाई है। फाउंडेशन के चेयरमैन संजय राय शेरपुरिया ने मंगलवार को सदर तहसील के करैला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बातें कहीं। कहा कि इसके तहत जिले के पचीस हजार नौजवानों को हर साल रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए हर गांव में खेती और पशुपालन के कार्यक्रमों पर और अधिक जोर देना होगा। नई तकनीक जिसमें सहायक होगी। इसके पहले दोपहर साढ़े 12 बजे शारदा पीठाधीश्वर स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भोजपुरी के सुपर स्टार और भाजपा के सांसद मनोज तिवारी के साथ आए गायक एवं अभिनेता पवन सिंह ने जब एक साथ मंच से गीतों की प्रस्तुति दी तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत श्रीकांत जी महाराज, भाजपा के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी, भोजपुरी फिल्मों के गायक और अभिनेता पवन सिंह, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री उपेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, बृजेन्द्र राय, अभिनेता फूल सिंह, सचिदानन्द सिंह, डा. मुकेश सिंह आदि मौजूद थे। आयोजक संजय राय शेरपुरिया और उनकी पत्नी कंचन राय ने आभार जताया। उधर, कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी और एसडीएम सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने कानून और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी। इस दौरान पांच सीओ, 16 थाना प्रभारी, चार पुलिस इंसपेक्टर, 47 दरोगा, 34 हेड कांस्टेबल, 323 सिपाहियों के साथ पीएसी की एक टीम और डेढ़ सेक्शन क्यूआरटी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed