फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

महामंडलेश्वर ने मंदिर में जाकर पूजन-अर्चन किया

Sun, 14 Feb 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
cultural
सादात। सिद्धपीठ हथियाराम के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज रविवार को सादात नगर में पहुंचे। नगरवासियों ने उनका श्रद्धा भक्ति से स्वागत किया। सबसे पहले वह राधाकृष्ण मंदिर (ठाकुरद्वारा) में गए और पुजारी डा. छेदीलाल भारद्वाज ने उन्हें मंदिर की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में जाकर राधाकृष्ण, शिव और हनुमानजी का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मदिर को साफ रखने और परिसर की साफ-सफाई कराते रहने के लिए पुजारी को निर्देश दिया। उन्होंने मंदिर को समय से श्रद्धालुओं के लिए खोलने और बंद करने के नियम का पालन करते रहने को कहा। मंदिर से निकलते समय बाहर खड़े दर्जनों श्रद्धालुओं को उन्होंने आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कोरोना से बचने के लिए श्रद्धालुओं को तीन चीजों मास्क, दूरी और साबुन से हाथ धोते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं है, इसे संभाल कर रखिए। इसी में आप सभी की भलाई है। महामंडलेश्वर नगर के श्रद्धालुओं के घर गए और उनके दुख-दर्द को सुना। भाजपा कार्यकर्ता शिवानंद सिंह की नई दुकान पर जाकर उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद कमलकिशोर के घर जाकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर बृजेंद्र राय, योगेंद्र गुप्ता, अशोक जायसवाल, प्यारेलाल, यशवंत वर्मा, संतोष गुप्ता सहित दर्जनों भक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed