फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

राम भक्ति से ही मुक्ति संभव

Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
cultural
सुहवल। संत मानदास बाबा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय 25 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन भंडारे एवं प्रवचन से हुआ। कथा वाचिका रागिनी सरस्वती ने श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराते हुए कहा कि राम भक्ति से ही मुक्ति संभव है। कथा मानव को मृत्यु के भय से मुक्त कर देती है। उन्होंने कहा कि जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा हुई है, वही इस कथा मंडप में पहुंचे हैं। जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं करता है। इसी कारण उसे आनंद की प्राप्ति नहीं होती है। रामकथा भक्ति का आदर्श है। रामकथा ज्ञान, वैराग्य को जागृत करने की कथा है। रामकथा से आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही मंडप परिक्रमा से चौरासी योनियों के बंधन से मुक्ति मिलती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मलसा : राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर में आयोजित देवी भागवत पुराण कथा में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश के द्वारा सृजन, पालन एवं संहार का कार्य संपादित किया जाता है। इन तीनों को सृष्टि सृजन, सृष्टि के चर-अचर के पालन-पोषण एवं संहार की शक्ति जिससे प्राप्त होती है वह आदिशक्ति जगत जननी है। बिना शक्ति के शिव भी शव के तुल्य हैं। संसार में जो कुछ भी चलायमान है, गति है, हलचल है उसके पीछे शक्ति की ही भूमिका है। क्षमा, दया, ममता, शांति, बुद्धि, भक्ति जिस भी भूमिका में कोई भाव या स्वरुप हम अवलोकन अथवा अनुभव करते हैं वह आदिशक्ति का अंश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed