{"_id":"5d9b7e8f8ebc3e013549a966","slug":"cultural-ghazipur-news-vns4879376192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धिदात्री के दर्शन का लगा रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धिदात्री के दर्शन का लगा रहा तांता
विज्ञापन
गाजीपुर। नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में पूरे दिन दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम और करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी भवानी के मंदिर में सैकड़ों भक्त पहुंचे। लोगों ने देवी की आराधना कर उनसे खुशहाली की कामना की। दर्शन-पूजन करने वालों में महिलाओं और युवतियां की संख्या अधिक रही।
नगर के मिश्रबाजार बाजार स्थित मां काली, हमीद सेतु स्थित मां काली, नवाबगंज में स्थित शीतला माता मंदिर, जलनिगम कालोनी में स्थित शीतला मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। गहमर के करहिया स्थित मां कामाख्या के धाम पर भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। सुबह नौ बजते-बजते आलम यह हो गया कि मंदिर परिसर भक्तों से पूरी तरह से भर गया। जिले के साथ ही गैर जनपदों के भक्तों ने भी मां के चरणों में शीश नवाया। करीमुद्दीनपुर में स्थित मां कष्टहरणी के दरबार में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सुबह से लेकर देर शाम तक दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहा। इसके साथ ही दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर स्थित शायर माता मंदिर, मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में स्थित मनोकामना देवी, सैदपुर तहसील परिसर से पीछे मां काली, रेवतीपुर में स्थित मां भगवती, देवकली के चकेरीधाम में स्थित मां दुर्गा मंदिर के साथ ही रेवराई, सुहवल, जमानिया, मतसा, बहरियाबाद, शादियाबाद, कठवामोड़, कासिमाबाद, भांवरकोल, सिधागर घाट, दुबिहा, ताजपुर डेहमा, दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, खानपुर, औड़िहार, सादात, भीमापार, करंडा, नंदगंज, जखनिया सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिर सुबह से लेकर शाम तक भक्तों से गुलजार रहे।