जमानिया। क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में जय मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ किया गया। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने की लीला हुई। सूर्पणखा राम और लक्ष्मण के पास पहुंचती है। राम और लक्ष्मण की सुंदरता पर मोहित होकर सूर्पणखा राम और लक्ष्मण से विवाह का प्रस्ताव रखती है लेकिन जब दोनों विवाह के प्रस्ताव को इंकार करते हैं तो सूर्पणखा सीता पर झपटती है। इससे क्रोधित होकर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सभासद प्रमोद यादव, पूर्व अध्यक्ष हिंदू पीजी कालेज अंबरीश यादव, बीएचयू के छात्रनेता राकेश उपाध्याय, पूर्व ग्राम प्रधान अनिल यादव, कमेटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज चौहान, संतोष उपाध्याय, रामकेशर शर्मा, आनंद, अजित कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र यादव ने किया। रामलीला का उद्घाटन रविवार की देर रात पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर किया।