फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crowd gathered in Goddess temples, wishing for prosperity after seeing mother

शक्ति स्वरूपा की आराधना कर मांगी मन्नत

Tue, 12 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Goddess temples, wishing for prosperity after seeing mother
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ मां की पूजा आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। गहमर क्षेत्र में स्थित मां कामाख्या धाम पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इसके अलावा जिले के अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर नारियल, चुनरी आदि चढ़ाया। मां के कात्यायनी स्वरूप की आराधना की गई। देर शाम तक पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में घरों में कलश स्थापना करने वाले श्रद्धालु सुबह एवं शाम श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं। आज शहर के मिश्रबाजार स्थित काली मंदिर, सकलेनाबाद, नवाबगंज, रौजा, गोराबाजार, हमीद सेतु, फुल्लनपुर स्थित देवी मंदिर के साथ ही अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, फल-फूल, नैवेद्य आदि चढ़ाया और मत्था टेका। सेवराई : मां कामाख्या धाम पर सुबह से शाम तक सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रसाद, फूल-माला आदि की खरीदारी की। इसके बाद मां के दरबार में पहुंचकर उनका पूजन-अर्चन कर उनसे मंगल की कामना की। कई भक्तों ने हवन भी किया। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार मां भगवती मंदिर में सुबह से ही घंट बजने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में भक्त शेरावाली का जयकारा लगाते हुए मंदिर में पहुंचे और शक्ति स्वरूपा की आराधना की।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर : मां कष्टहरणी देवी मंदिर में जगतजननी की आराधना कर उनसे मनोकामना पूूर्ण होने की प्रार्थना की। सादात : क्षेत्र के देवी मंदिरों में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर नारियल-चुनरी एवं प्रसाद चढ़ाया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार स्टेशन स्थित सायर माता मंदिर पर दर्जनों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंचे और मां का पूजन-अर्चन किया। इस धाम पर मन्नतें पूरी होने पर भक्त घंटा चढ़ाते हैं। इसके अलावा बहादुरगंज स्थित मां चंडी, मुहम्मदाबाद तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी, जमलापुर स्थित महाकाली, सैदपुर स्थित मां काली, देवकली चकेरी धाम स्थित मां दुर्गा, बद्धूपुर स्थित मंदिर के साथ ही दुल्लहपुर, मतसा, जमानिया, दुबिहा, जंगीपुर, बिरनो, खानपुर, भांवरकोल, मरदह, नंदगंज, बहरियाबाद, करंडा, मौधा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में पूरे दिन पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान घंट-शंख बजने एवं मां के जयकारे से आसपास का वातावरण देवीमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed