फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crops submerged due to canal overflow, farmers demonstrated

नहर ओवरफ्लो होने से डूबी फसल, किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 16 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to canal overflow, farmers demonstrated
सेवराई के गोड़सरा गांव में नहर ओवरफ्लो के कारण डूबा खेत की फसल बर्बाद होने से मुआवजा की मांग को ले? - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। क्षेत्र के गोड़सरा गांव के दर्जनों किसानों ने नहर ओवरफ्लो होने के कारण खेत की फसल बर्बाद होने पर मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान चेताया कि अगर हमें बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिला तो हम प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्थानीय क्षेत्र के करवनिया का डेरा, उसिया-गोड़सरा राजवाहा में पानी ओवरफ्लो होने के कारण करीब 50 किसानों की सैकड़ों बीघा फसल डूब गई थी। सूचना देने के दो दिन बाद भी मौके पर किसी अधिकारी-कर्मचारी के न पहुंचने से खुन्नस खाए किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिला तो हम सब तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर शाहनवाज खान, दीनाराम, विजय चौहान, राजेंद्र चौहान, शेषनाथ चौहान, मराछु राम, छोटेलाल, प्रेम, हारुन खान, औरंगजेब खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed