{"_id":"636e8da1952c7c78aa086f51","slug":"crop-cutting-of-paddy-done-to-know-the-average-yield-ghazipur-news-vns683170342","type":"story","status":"publish","title_hn":"औसत उपज जानने के लिए हुई धान की क्राप कटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औसत उपज जानने के लिए हुई धान की क्राप कटिंग
विज्ञापन
क्राप कटिंग के आधार पर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जनपद में फसलों के औसत उपज और उत्पादन को लेकर जानकारी इकट्ठा किया। इसी प्रयोग के आधार पर ही ओलावृष्टि, भारी वर्षा और अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।
इसी सिलसिले में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की मौजूदगी में ग्राम अतरौली तहसील सदर में शिवमुनि के खेत में धान की क्राप कटिंग कराई । इस दौरान 43.03 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गई। इसमें 23.130 किग्रा उपज तौलाई के दौरान प्राप्त हुई। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 53.14 कुंतल उपज जनपद में पैदावार अनुमानत: लगाया गया।
जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी धान क्रय केंद्रों पर धान बेचने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि बिचौलियों के बहकावे न आए। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह, तहसीलदार अभिषेक राय, ग्राम प्रधान दीना नाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
डेढ़ हफ्ते में हुई 200 क्विंटल की खरीद
जनपद में एक नवंबर से धान खरीद के लिए 115 क्रय केंद्र खोले गये हैं। इस साल दो लाख 15 हजार मी ट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले डेढ़ हफ्ते में जनपद में करीब 200 क्विंटल धान खरीद हुई है।