फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Criminals were roaming freely in Akhilesh's government: Om Prakash

अखिलेश की सरकार में छुट्टा घूूम रहे थे अपराधी : ओमप्रकाश

Sat, 27 Dec 2025 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Criminals were roaming freely in Akhilesh's government: Om Prakash
मरदह विकासखंड सभागार में आयोजित जन चौपाल में फरियादियों की समस्या सुनते प्रदेश के पंचायती राज म - फोटो : ramban news
मरदह। स्थानीय ब्लाॅक मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित जनचौपाल में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में अपराधी छुट्टा घूम रहे थे। सहारनपुर में कत्लेआम हो रहा था और अखिलेश सैफई में बैठकर नाच देख रहे थे।
विज्ञापन

अब तक जो लूट रहे थे, वह परेशान हैं। कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब क्या किया, यह उनको बताना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने फरियादियों की सुनवाई करते हुए त्वरित कार्रवाई और समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निदान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनचौपाल में 130 शिकायतें आई। इस दौरान पत्रकारों ने सीएचसी में एक्स-रे मशीन चालू नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जांच शुरू कराई जाएगी। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह मंटू, सुरेंद्र राजभर, सुरेश राजभर, प्रीतम कन्नौजिया, जयलाल राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed