फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Criminal injured in encounter

Ghazipur News: मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

Sun, 01 Mar 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Criminal injured in encounter
नंदगंज। कस्बे में महिलाओं से मंगलसूत्र के लॉकेट और मोती झपटने वाले बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से जेवर, एक बाइक और अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

भुडकुड़ा क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने बताया कि 27/28 फरवरी की मध्यरात्रि में नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ रामपुर बंतरा कट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीते 10 फरवरी को कस्बे में महिलाओं से मंगलसूत्र छीनने वाला बदमाश आभूषण बेचने जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम बरहपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा और फिसलकर गिर गया।
विज्ञापन

घिरने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर में लगी। सीओ ने बताया कि आरोपी की पहचान सर्वजीत यादव (26) निवासी सिलौटा, थाना धीना, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed