फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   women murder in mayka

विवाहिता की मायके में हुई हत्या

Fri, 29 Apr 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
women murder in mayka
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
कासिमाबाद क्षेत्र के राजापुर गांव के मोबाइल टावर परिसर में गुरुवार की रात एक विवाहिता को मारपीट कर अधमरा कर दिया और उसे बाहर फेंक दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। उसके पेट और गले में चोट के निशान पाए गए हैं। इस संबंध में विवाहिता के भाई ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


राजापुर गांव निवासी शिवपूजन मौर्या की पुत्री हेमलता मौर्या (25 वर्ष) की शादी करीमुद्दीनपुर थाने पातेपुर पेकवली गांव में धर्मेंद्र कुशवाहा के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। उसकी 11 माह की एक बच्ची भी है। वह दो माह पहले मायके आई थी। गुरुवार रात वह करीब 8 बजे घर से बाहर गई। काफी देर तक नहीं लौटी तो घर वाले उसे खोजने निकले। यह सोचकर कि पड़ोस की बारात में गई है और हेमलता भी वहीं होगी लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी स्थित एक मोबाइल टावर के पास हेमलता को बेहोशी की हालत में पड़ी देख घर वालों ने समाजवादी एंबुलेंस बुलाई और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला के गले और पेट मेेें चोट के निशान पाए गए। मोबाइल टावर परिसर में उसकी टूटी चूड़ियां और चप्पल बरामद की गईं। उसके मोबाइल के नंबर डिलीट कर दिया गए हैं। विवाहिता के भाई राहुल मौर्या ने थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला के गले और पेट में चोट के निशान मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम से पता चलेगा कि हत्या किस वजह से हुई।  

जिस मोबाइल टावर परिसर में महिला से मारपीट हुई। निजी कंपनी का वह टावर कई दिनों से बेकार है। चहारदीवारी और गेट टूट गए हैं। महिला बाहर अचेत हाल में मिली थी लेकिन उसकी चूड़ियां टावर परिसर में टूटी पाई गई हैं। मोबाइल उसके पास मिला लेकिन कॉल रिकार्ड डिलिट कर दिए गए थे। कयास लगाया जा रहा है किसी परिचित ने महिला को फोन करके बुलाया। टावर परिसर में ही किसी बात पर विवाद हुआ और उसके बाद उससे मारपीट की गई। अपनी पहचान छुपाने के लिए उन्होंने काल रिकार्ड और मोबाइल नंबर डिलिट कर दिया। अब पुलिस कॉल रिकार्ड के आधार पर फोन करने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 गहमर थाना क्षेत्र के सिवान में शुक्रवार की दोपहर पेड़ की डाल टूटकर एक व्यक्ति पर गिर गई और सर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

चकवा गांव निवासी नंदकिशोर यादव (40 वर्ष) सिवान में गाय चराने गया था।  वह बागीचे में कुछ लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। अचानक आम के पेड़ की डाली टूटकर नंद किशोर के ऊपर गिर गई। गंभीर चोट लग जाने से उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। वहां बैठे लोग शव लेकर घर आए और घर वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।


गहमर थाना क्षेत्र के गहमर चट्टी पर गुरुवार की रात एक व्यक्ति साइकल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed