फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman, child murder is an open secret

महिला, शिशु हत्या का नहीं खुला राज

Fri, 25 Mar 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman, child murder is an open secret
चाकू - फोटो : अमर उजाला
रेवतीपुर क्षेत्र के हेतिमपुर के खेत में बुधवार सुबह बरामद महिला और नवजात शिशु की दो बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों के बारे में पता लगाने के लिए काफी हाथपांव मारती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। दोनों शवों को सुरक्षित रखा गया है। मामले के पर्दाफाश की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह रेवतीपुर क्षेत्र के हेतिमपुर में सरसों के खेत में अज्ञात विवाहिता और एक मासूम का शव पाया गया था। दोनों को गला रेता गया था। पहचान छुपाने के लिए महिला के चेहरे पर तेजाब फेंका गया है। मौके पर पहुंची विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों ने फिंगरप्रिंट एवं अन्य नमूने लिए। डॉग स्क्वाड के सहारे घंटों छानबीन की गई थी लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि दोहरे  हत्याकांड को अंजाम देने वाले इस इलाके से परिचित होंगे। यह भी संभव है कि घटना के पीछे स्थानीय किसी व्यक्ति का हाथ हो। पुलिस अधीक्षक ने घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए इसका राजफाश करने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच और आधा दर्जन थानाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। क्षेत्र के सभी मोबाइल को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी मां-बेटे के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसी वजह से शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। दोनों शव शीतगृह में  रखे गए हैं। रेवतीपुर  थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि शवों की पहचान कराने का हरसंभव किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त कराने के लिए ही शवों का पोस्टमार्टम नहीं  कराया गया है। हत्याकांड के कारण का खुलासा अपराधी के पकड़े जाने पर ही होगा। गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्दी खुलासा हो जाएगा।-रामकिशोर, पुलिस अधीक्षक

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed