{"_id":"57a2356d4f1c1bda762bb114","slug":"two-people-including-former-soldiers-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक समेत दो लोगों से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक समेत दो लोगों से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैन्यकर्मी समेत दो लोगों से लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की लाख सक्रियता के बाद भी अपराधियों का हौसला कमजोर नहीं पड़ रहा है। जनपद में बुधवार को भी दो थाना क्षेत्रों में दिनदहाड़े लूट की दो घटनाएं हुई। लुटेरों ने सदर कोतवाली के आलमपट्टी के पास से सेवा निवृत्त फौजी और सादात थाने के शिकारपुर गांव के पास से जीवन बीमा एजेंट से एक लाख पांच हजार नकदी और 15 हजार का चेक लूट लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लिया।
इलाके में वाहन चेकिंग शुरू करने का निर्देश दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कहीं अता-पता नहीं चल सका था।नोनहरा थाना क्षेत्र के बवाड़े गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त जवान नंदलाल राम बुधवार की दोपहर शहर के मिश्र बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में आए थे। वहां से 70 हजार रुपया निकाला और रुपये को झोला में रखकर साइकल के हैंडिल में टांग कर घर के लिए चल दिए।
इस दौरान लाल दरवाजा मुहल्ला में किसी ने उनके साइकल के पहिया में गमछा फेंक दिया। नंदलाल समझ नहीं पाए और पहिया से गमछा निकलकर आगे बढ़ गए। वह जैसे ही आलमपट्टी रेलवे क्रासिंग पार कर रहे थे कि दो लुटेरे पीछे से उनके साइकल के पास आए और हैंडिल पर टंगा रुपयों से भरा झोला लेकर बाइक से फरार हो गए। छोला निकालने के दौरान साइकल सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
बदमाशों को भागते देख नंदलाल शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग जबतक मौके पर पहुंचते, तब तक बदमाश भाग निकले। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसपी सिटी केशवचंद्र गोस्वामी, सीओ वेदप्रकाश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया था।सादात संवाददाता के अनुसार उकरांव दलित बस्ती निवासी जीवन बीमा निगम का एजेंट राणासांगा राव आज सुबह गांव के मित्र रामवृक्ष राजभर के साथ बाइक से सैदपुर बीमा कार्यालय में गया था। वहां से वापस लौटते समय दोनों दिन में करीब तीन बजे शिकारपुर गांव के नाला के पास के पहुंचे कि पहले से वहां खड़े बाइक सवार दो युवकों ने चलती बाइक को हाथ से धक्का दे दिया, जिससे दोनों बाइक सहित गिर पड़े।
जान से मारने की धमकी देते हुए राणासांगा राव का मोबाइल और उसके पास मौजूद 35 हजार रुपये, 15 हजार का चेक रखे झोला को छीनकर भागने लगे। इस पर राणासांगा ने लुटेरों के कुछ दूर तक पीछा लिया, लेकिन लुटेरे तेज गति से फरार हो गए। पीड़ित घर पहुंचा इसके बाद मोबाइल से बहरियाबाद पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही बहरियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पीड़ित से बातबीच करने पर पता चला कि मामला सादात थाना क्षेत्र का है। इस पर पीड़ित ने सादात थाना को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद राय पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचे और पीड़ित से घटना के घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए जगह-जगह वाहन चेकिंग शुरू करा दिया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। इस संबंध में पीड़ित ने तहरीर दी।
इस संबंध में एसटी सिटी केशवचंद्र गोस्वामी ने बताया कि जिस तरह से एक घंटे के अंतराल में लूट की घटनाएं हुई, इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक ही गैंग के लोगों ने लूट की घटनाओं अंजाम दिया। लुटेरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही दोनों लूट के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।