{"_id":"57891b664f1c1b401313d583","slug":"till-action-will-continue-until-the-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई होने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्रवाई होने तक जारी रहेगा आंदोलन
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर में बीते मंगलवार को कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की जनसभा के दौरान पर युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी कोटेदार और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का धरना सरजू पांडेय पार्क में दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री दुर्गविजय बिंद ने कहा कि कोटेदार और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
कहा कि सपा सरकार में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। इसका जीता-जागता उदाहरण किसोहरी निवासी सतेंद्र बिंद का शिवपाल यादव के सामने आत्मदाह का प्रयास करना है। कोटेदार और ग्राम प्रधान की प्रताड़ना से आजिज सतेंद्र ने इसकी शिकायत एसडीएम और जिलापूर्ति अधिकारी से कई बार की।
बावजूद इसके उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर दुखी हो सतेंद्र शिवपाल यादव की सभा में उनसे मिलकर पत्रक देने के लिए पहुंचा था।
लेकिन पुलिस ने उसे मिलने से रोक दिया और वहां से धक्का देकर भगा दिया। इससे दुखी हो सत्येंद्र ने आत्मदाह का प्रयास किया। कहा कि जिंदगी-मौत से जूझ रहे सतेंद्र का उपचार शासन द्वारा ठीक ढंग से नहीं कराया जा रहा है। अगर उसे कुछ हो गया तो प्रमासपा बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को विवश होगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार बिंद ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी अब गुंडों की पार्टी में तब्दील में हो गई है। प्रदेश में लगातार गरीबों का शोषण किया जा रहा है और सरकार चुपचाप उसे देख रही है। धरना सभा में रामसूरत बिंद, ज्ञानेंद्र बिंद, हरिहर बिंद, रामचरन बिंद, शिवशंकर बिंद, गुड्डू बिंद. बब्बू बिंद, हरिओम, शिवमूरत बिंद, अजय बिंद, बाला बिंद, रामजी, मुसाफिर बिंद, शिवमूरत बिंद, गुल्लू बिंद आदि रहे।