फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The railway staff assaults, was di- vested Rs

रेलवे कर्मचारियों से मारपीट, रुपये छीने

Sun, 19 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The railway staff assaults, was di- vested Rs
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
सिटी रेलवे स्टेशन स्थित द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के समीप पे एंड यूज शौचालय में घुसकर दूकानदारों ने वहां तैनात कर्मचारियों से मारपीट की। काउंटर में रखे रुपये और कर्मचारी का मोबाइल भी उठा ले गए। मारपीट की इस घटना में परिसर में अफरातफरी मच गई।  पीड़ित की सूचना के बाद भी जीआरपी थाने की घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। यात्रियों की बीचबचाव के कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

 
यूज एंड पेय पर तैनात बलिया जनपद के मिड्डी गांव निवासी राजन गिरी ने बताया कि स्टेशन परिसर के बाहर अंडा और फल की दूकान लगाने वाले दो-तीन मनबढ़ दूकानदार शौचालय का यूज करने के बाद पैसा मांगने पर गालीगलौज करने लगे। कहासुनी होने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


उसके कुछ देर बाद कुछ अन्य साथियों के साथ दूकानदार पहुंचे और हंगामा करने लगे। टोकने पर उन्होंेने कर्मचारियों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसमें एक कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। काउंटर को उलट दिया। उसमें रखे 800-900 रुपया और कर्मचारियों का मोबाइल भी छीन लिया। कर्मचारियों ने बताया कि जाते-जाते उन्होंने जान मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़ितों ने बताया कि मारपीट के मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे वहां के कर्मचारियों में भय व्याप्त है। कुछ आरोप है कि मनबढ़ दूकानदारों ने जीआरपी की शह पर यह सब किया है।   


इसी कारण उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उधर इस संबंध में राजकीय रेलवे पुलिस के थानाध्यक्ष दीलिप कुमार ने कहा कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी गई है। एफआईआर दर्ज कर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed