फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The death of two young men in the truck-tractor brushes

ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Sat, 20 Dec 2014 11:34 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 20 Dec 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
The death of two young men in the truck-tractor brushes

नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक और ट्रैक्टर की

विज्ञापन
टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुए हादसे में गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।


बरहपुर गांव निवासी धीरज चौबे (26) ट्रैक्टर पर नंदगंज से इंटरलाकिंग की ईंट लादकर गाजीपुर आ रहा था। ट्रैक्टर पर अतरसुआ गांव निवासी राजू सोनकर (23), जयप्रकाश सोनकर (22) तथा दीपक सोनकर (24) सवार थे। ट्रैक्टर जैसे ही सहेड़ी क्रासिंग के पास पहुंचा वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज गति के ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर सवार युवक नीचे दब गए। दुर्घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

 इस घटना में धीरज चौबे तथा राजू सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

 जानकारी होते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शवों को कब्जे में ले लिया। आधा घंटा तक चले जाम की वजह से मार्ग पर आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed