{"_id":"e576277e9cdc7916613df279a7573597","slug":"steering-failure-school-bus-crashed-into-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेयरिंग फेल, स्कूली बस पेड़ से टकराई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेयरिंग फेल, स्कूली बस पेड़ से टकराई
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बाजार क्षेत्र स्थितसाधुजी की कुटिया के पास शनिवार की सुबह करीब पौने नौ बजे स्टेयरिंग फेल होने से बच्चों से भरी स्कूली बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के दो पहिए निकल गए और छह स्कूली छात्र घायल हो गए। बाद में घायल बच्चों का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
जमानिया के सेंट मैरी स्कूल के बच्चे बस से स्कूल जा रहे थे। साधु जी कुटिया के पास सामने से आ रही ट्रक को बचाने के चक्कर में स्कूली बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। इसके चलते बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस बीच बस के अगले हिस्से के दो पहिए निकल गए।
विज्ञापन
हादसे में बस में सवार छात्रा समा पुत्री सहाबुद्दीन, अनय, अन्नयन, आशुतोष, अभय सहित अन्य तीन बच्चे जख्मी हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय प्रशासन हरकत में आया और तत्काल विद्यालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना में घायल बच्चों को टेपों से विद्यालय के निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के मालिक कमलेश गुप्ता ने बताया स्टेयरिंग फेल होने के कारण ही बस पेड़ से टकराई। बाद में जेसीबी की सहायता से बस को हटवाया गया।
इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर शीला का कहना था कि दुर्घटनाग्रस्त बस विद्यालय की नहीं है। उनका यह भी कहना था कि तमाम वाहनों पर स्कूलों का नाम लिखवाया गया है, ऐसे वाहनों से विद्यालय प्रबंधन का कोई लेना देना नहीं है। इन वाहनों के खिलाफ कदम उठाया जाएगा। साथ ही ऐसे वाहनों से दूर रहने के लिए अभिभावकों को भी सुझाव दिए जाएंगे।